जोक्स: बाबा ने महिला से कहा- भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
ये तो अच्छा है कि परीक्षा का कोई एग्जिट पोल नही आता..
.
नहीं तो...
.
घरवाले 3-4 दिन पहले से ही पिटाई शुरू कर देते...!!!
आदिमानव जैसी जिंदगी हो गई है...
स्कूल नहीं...
ऑफिस नहीं...
कोई काम नहीं...
.
.सिर्फ खाना खाओ...
और गुफा (कमरा) में सो जाओ!
.
और तो और...
.
सब्जी और दूध लेने भी जाओ तो लगता है,
शिकार करने निकले हों...!!!
दो महिलाएं बात कर रही थीं...
पहली बोली - बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा!
.
दूसरी महिला - तो क्या हुआ?
.
पहली महिला - अब पता चला वो वजन की बात कर रहा था...!!!