बेलन भी एक विचित्र यंत्र है, जिससे... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
टीचर - बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
.
पप्पू - जेबरा...
.
टीचर (चौंककर) - वो कैसे?
.
पप्पू - वो ब्लैक एंड वाइट है ना...!!!
टीचर - तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो!
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन
सवाल हल कर लेता था!
.
चप्पू - आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...!!!
दो महिलाएं आपस में बात कर रही थीं...
.
बेलन भी एक विचित्र यंत्र है...
.
जिससे रोटी गोल होती है
और पति सीधा...!!!