फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule

जब पति ने बताया लव मैरिज और अरेंज मैरिज में अंतर, फिर पत्नी गुस्से से हुई लाल

Mon, 03 Jun 2019 08:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------- 

संता गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर गया...

संता- यह मेरी पहली डेट है डार्लिंग, 
कोई गलती हो या कुछ कमी रह जाये तो 
छोटा भाई समझकर माफ कर देना...

फिर क्या... संता की पहली डेट ही आखिर डेट बन गई!

Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
Jokes

एक अंग्रेज ने भारतीय से पूछा...

भारत में सबसे ज्यादा गर्मी कहां पड़ती है? 

जवाब कुछ ऐसा था...
आठ बजे के पहले कश्मीर में और 
आठ बजे के बाद व्हिस्की के गिलास में...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
जोक्स

पप्पू - क्या तुम फेसबुक और व्हाट्सएप की मदद से पैसे कमाना चाहते हो? 

गप्पू - हां 

पप्पू - तो दोनों को डिलीट कर दो और 
कोई काम धंधा करो!!! 

विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
jokes - फोटो : Social Media

प्रेमिका (प्रेमी से) - मैं तुम्हारे लिए आग पर चल सकती हूं, 
नदी में कूद सकती हूं। 

प्रेमी - मै भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं, 
क्या तुम अभी मुझसे मिलने आ सकती हो? 

प्रेमिका - पागल हो क्या, 
इतनी धूप में मैं काली हो गयी तो...!!! 

Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
जोक्स

डॉक्टर - रात में टेंशन लेकर नही सोना चाहिये।

मरीज - जानता हूं डॉक्टर साहब, 
पर कमबख्त वो मायके जाती ही नहीं...!!! 

------------------------------- 

क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को 'चोरी करना बुरी बात है' यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा - 
'अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से  उसे बताए बिना  रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी?'

एक बच्चे ने हाथ उठाकर बताया - उस आदमी की बीवी...!!!

Jokes husband wife jokes in hindi santa jokes hindi funny chutkule
जोक्स

पत्नी - आपको अरेंज मैरिज और लव मैरिज का मतलब पता है?

पति - हां पता है !!!

जब आप कहीं जा रहे हों और अचानक से आपको सांप काट ले तो ये अरेंज मैरिज है…

और

जब आप सांप खोजते हैं और उसके सामने नाच-नाच के कहते हैं ले काट ले - ले काट ले, तो ये लव मैरिज है !!! 

पति का जवाब सुन पत्नी हुई गुस्से से लाल...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed