फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes

शख्स ने बताया पत्नी से तलाक के बाद खुश रहने का राज, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 21 May 2019 07:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------------   

टिंकू (बुद्धू से) - बुद्धू, किसी चीज का लंबा-सा नाम बताओ 

बुद्धू - रबड़

टिंकू - यह तो बहुत छोटा है

बुद्धू - लेकिन इसे खींचकर जितना चाहे लंबा कर सकते हैं...!!! 

Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
Jokes

कमलेश (श्याम से ) - यार मेरी पत्नी तो एकदम पागल है 
हमेशा साड़ियों की ही फरमाइश करती रहती है 
परसों एक साड़ी लाने को कह रही थी...
आज सुबह फिर एक साड़ी मांग रही थी

श्याम - अजीब बात है, वह इतनी साड़ियों का करती क्या है?

कमलेश - पता नहीं...
मैंने कभी साड़ी लाकर तो दी नहीं...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
जोक्स

शीला (सहेली मीना से) - मेरे पति बहुत ही सीधे हैं 
मेरे अलावा किसी किसी की ओर आंखे उठाकर भी नहीं देखते...

मीना - मेरे पति तेरे पति से चार कदम आगे हैं 
पराई औरत तो क्या, वो तो मेरी तरफ भी आंख उठाकर नहीं देखते 

शीला - वो क्यों? 

मीना - वो अंधे हैं ना...!!! 

विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
Jokes

एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा - पत्नी द्वारा तलाक दे दिये जाने के बाद,
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी ?

दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं...
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था, 
अब एक का ही करना पड़ता है! 

Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
joke smiley

रामू - यार जब तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

ढोलू - तब मैं एसी के सामने बैठ जाता हूं

रामू ल- और जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तब क्या करते हो ?

ढोलू - तब मैं एसी को ऑन कर देता हूं...!!! 

Jokes husband wife jokes in hindi funny hindi chutkule hindi jokes
जोक्स

चिंटू - अरे यार, तुम हर एसएमएस को दो बार क्यों भेजते हो? 

मिंटू - ताकि, अगर तुझे एक फॉरवर्ड करना पड़े तो दूसरा तेरे पास रहे...!!! 

-------------------------------   

पिंकी - मेरे पति जितनी देर नहाते हैं, 
बराबर गाना गाते रहते हैं 

चिंकी - अच्छा, गाने के इतने शौकीन हैं?

पिंकी - नहीं... ऐसा नहीं है
शौकीन तो वो जरा भी नहीं हैं
बात ये है कि हमारे बाथरूम के दरवाजे में चटखनी नहीं है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed