प्रेमिका ने पूछा- तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो? फिर प्रेमी ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पति पौधों को पानी दे रहा था तभी उसकी पत्नी आई।
पत्नी - मैंने तुम्हारे मोबाइल में कुछ देखा है।
पौधों को पानी देने के बाद अंदर आओ कुछ
बात करनी है।
आज पूरे दो दिन हो गए हैं, पति पानी का पाइप छोड़ ही नहीं रहा है।
पप्पू - दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं...
गप्पू - कौन-कौन से?
.
.
.
पप्पू - एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं!!!
लड़की वाले - बेटा क्या करता है आपका?
.
.
.
.
लड़के वाले - बहुत मेहनती है हमारा लड़का,
सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है!!!
लड़की आधी रात को - गुड नाइट मम्मी
मम्मी - गुड नाइट
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा
पाप - गुड नाइट बेटा
लड़की परेशान होकर बोली - अरे गुड नाइट कहां है? मच्छर काट रहे हैं...!!!!
प्रेमिका - जानू, तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो?
प्रेमी - दिन में 20-30 बार...
प्रेमिका - पागल हो, एक दिन में 20-30 बार कौन दाढ़ी बनाता है?
प्रेमी - अरे मैं नाई हूं!!!