जोक्स: संता अपने घरवालों से हुआ परेशान, क्योंकि उन्हें घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
लड़की - आटा देना भैया
दुकानदार - हमारे पास पतंजलि का है बेटा
लड़की - मुझे आशीर्वाद चाहिए
दुकानदार - सदा सुखी रहो बेटा!!!!
गली से आवाज आई - 'मात्र 400 रुपये में जिंदगी भर बैठ कर खाएं'
पप्पू ने बाहर निकल कर देखा तो बदतमीज...
.
.
.
.
एक बंदा 'कुर्सी' बेच रहा था।
पप्पू ने पूछा - कैसे हैं बाबाजी.?
बाबाजी बोले - हम तो साधू हैं बेटा
हमारा 'राम' हमें जैसे रखते हैं, हम वैसे ही रहते हैं।
तुम तो सुखी हो ना बच्चा..?
पप्पू बोला - हम तो संसारी लोग हैं बाबाजी
हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं।
पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी ?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए.
पत्नी- तो आप कैसे बचे ?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था.
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि
सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...
संता - यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं
बंता - क्यों ?
संता - अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता
बंता - मतलब?
संता - रोज सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं
और बोलते हैं-
'उठ जा, देख कितना टाइम हो गया'!!!!