फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes

जब गोलू ने खोल दी अपने दोस्त की बीवी की पोल, ये मजेदार चुटकुले कर देंगे आपका मूड फ्रेश

Thu, 06 Jun 2019 08:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
जोक्स

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------------

भिखारी - अम्मा रोटी दे दो!

अम्मा - अभी रोटी बनाई नहीं है, बाद में आना।

भिखारी - यह मेरा मोबाइल नंबर ले लो और 
जब बन जाए, तो मिस कॉल दे देना!

अम्मा - अरे, मेरे मोबाइल में बैलेंस नहीं है, मैं फेसबुक पर
स्टेटस अपडेट कर दूंगी, उसे चेक करके आ जाना...!!! 

Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
जोक्स

संता - ओए ये बता, पनीर मसाला और पनीर टिक्का
मसाला में क्या अंतर है?

बंता - अबे यार वेरी सिंपल! पनीर टिक्का मसाला
मतलब पनीर को टीका लगाया हुआ है...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
jokes - फोटो : Social Media

भगवान ने शादीशुदा आदमी से पूछा- 
तुम्हारी क्या इच्छा है?
आदमी - हे प्रभु ! कृपा करके मेरे बैचलर वाले दिन
वापस लौटा दें।
भगवान हंसे और बोले - बेटा, मन्नत मांगने को कहा था, 
जन्नत नहीं...!!! 

विज्ञापन

Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
joke

टीचर ने हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक छात्र से पूछा-

बताओ, टाइगर बिस्किट पर जो ग्रीन डॉट होता है, 
उसका क्या मतलब होता है?

छात्र - सर, इसका मतलब है कि टाइगर ऑनलाइन है...!!! 

Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
Jokes

एक जापानी भारत आया और एयरपोर्ट जाने के
लिए एक ऑटो में बैठा...
रास्ते में होंडा की गाड़ी ने ऑटो को पीछे छोड़ दिया,
तो जापानी चिल्लाया, 'होंडा मेड इन जापान..वेरी फास्ट'...
थोड़ी देर बाद टोयोटा ने भी ऑटो को ओवरटेक कर दिया।
फिर जापानी बोला - टोयाटा मेड इन जापान... वेरी फास्ट...
एयरपोर्ट आने पर जापानी ने किराया पूछा
तो ड्राइवर ने जवाब दिया - 8000
जापानी - इतना महंगा..???
ड्राइवर - मीटर...मेड इन इंडिया.. सुपर फास्ट...!!! 

Jokes Friendship jokes in hindi majedar chutkule hindi funny jokes
जोक्स

गोलू (अपने दोस्त से) - कुतुब मीनार कहां है?
भोलू - पता नहीं।
गोलू - कभी घर से निकला भी करो! 
कुतुब मीनार दिल्ली में है। 
भोलू - रामलाल कौन है?
गोलू - पता नहीं।
भोलू - कभी घर पर भी रहा करो...!!! 
रामलाल तुम्हारी बीवी का ब्वॉयफ्रेंड है! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed