फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-whatsapp-jokes

पत्नी रात को बिस्तर पर पति से बोली- तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो... पढ़िए मजेदर जोक्स

Sun, 13 Jan 2019 06:00 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 13 Jan 2019 06:00 PM IST
Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-whatsapp-jokes
Jokes

स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वस्थ मन और शरीर जरूरी होता है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा शरीर स्वस्थ रह ही नहीं पाता है। इसका कारण है कि हम हमेशा तनाव में रहने लगे हैं। कभी नौकरी का तनाव तो कभी घर की परेशानियां। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपने सारे तनाव भूलकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.... 



------------------------

पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो
पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया और बीच बीच में लिखने लगी भ. जा. कि. ग.
800भ. जा. कि. ग.
2000भ. जा. कि. गे.
500भ. जा. कि. गे.
पति ने पूछा ये भ. जा.कि. गे की क्या है ?
पत्नी : भगवान जाने किधर गए

------------------------

पति अपने दोस्त से : यार मेरी पत्नी बहुत खर्चीले स्वभाव की हो गई है , आये दिन कभी 1000 कभी 2000 मांगती रहती है
दोस्त : तुम्हारी पत्नी इतने पैसों का करती क्या है ? 
पहला दोस्त : क्या पता ? मैंने कभी दिए ही नहीं 

------------------------

नेहा : कल तुम किट्टी पार्टी में क्यों नहीं आयी ?
दीपिका : यार कल मेरी BMW नहीं आई थी इसलिए
नेहा : BMW ??
दीपिका : बर्तन मांजने वाली 

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-whatsapp-jokes
1 - फोटो : YouTube

पत्नी -आप मुझे रानी क्यों बोलते हो?
पति – क्योंकि नौकरानी लम्बा शब्द हो जाता है...
पत्नी गुस्से से : तुम्हें पता है कि में तुम्हें “जान” क्यों बोलती हूं?
पति: नहीं.. बताओ तो जरा
पत्नी: जानवर लम्बा शब्द हो जाता है इसलिए सिर्फ “जान” बोल देती हूं

------------------------ 

पति : मैच वाला चैनल लगाओ
पत्नी : नहीं लगाऊंगी...
पति : देख लूंगा 
पत्नी : क्या देख लोगे ?
पति : यही चैनल जो तुम देख रही हो 

------------------------ 

कल अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा बीवी को कैसे रखें नियंत्रित?
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया - सुबह टहलने जाएं, ज्यादा हरी सब्जियां खाएं, क्रोध न करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें, रेगुलर चेकअप करवाएं, वगैरह वगैरह...
बाद में फिर से हेडिंग पढ़ी, दिमाग खराब हो गया, लिखा था - बीपी को कैसे रखें नियंत्रित 

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-whatsapp-jokes
Jokes

पति : तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में….
पति : क्या ढूंढ रही हो ?
पत्नी : हमारा पेटीकोट

------------------------

पत्नी (रात को बेडरूम में) : तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?
पति : अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ? 
पत्नी : तुमने जो कल cylinder लगाया था
पति : हां लगाया था 
पत्नी : पता नहीं कैसे लगाया कल से दो बार दूध उबला दोनों बार ही दूध फट गया!!! 

------------------------

पत्नी : सुनो जी, आपके birthday के लिए इतने mast कपड़े लिए हैं कि बस पुछो ही मत ..!
पति : Love u janu, लाओ दिखाओ …
पत्नी: हां, अभी पहन के आती हूं … 

विज्ञापन

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-whatsapp-jokes
जोक्स

मरीज: उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताईये।
डॉक्टर: शादी कर लो।
मरीज: इससे उम्र लम्बी हो जायगी?
डॉक्टर: नही,पर दो फायदे जरुर होंगे… लम्बी जिन्दगी की चाहत खत्म हो जायेगी……. बची जिन्दगी लम्बी लगने लगेगी। 

------------------------

निकाह के दौरान मौलवी ने आवाज लगाते हुए कहा - इस शादी पर किसी को कोई ऐतराज ?
एक आवाज़ आई – “हां, मुझे है …”
मौलवी ने आवाज लगाने वाले को झिड़कते हुए कहा - अमां यार तुम चुप रहो … तुम दूल्हे हो … तुम्हें तो जिन्दगी भर रहेगा !!

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed