फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media

सुहागरात पर पति ने किया ऐसा कि सुबह पत्नी बोली- मुझे तलाक चाहिए, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 30 Dec 2018 04:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 30 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
Jokes

इस भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हमने अपने जीवन के उन अनमोल हंसी-मजाक के पलों को कहीं खो दिया है। इस आपाधापी भरे जीवन ने हमें आधुनिकता तो प्रदान की, लेकिन हमारे जीवन से आनंद और उल्लास के क्षणों को गायब कर दिया है। जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की होड़ ने हमारे जीवन में नीरसता का माहौल कायम कर दिया है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आए हैं, जो न केवल आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कराएगी बल्कि इन्हें पढ़कर आपकी सारी थकान भी दूर हो जाएगी। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा... 

पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी
रोटी कुत्ते को...

औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं... और…

आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं।

पंडित जी बेहोश!! 

--------------

क्या पति की गलती है? 

पत्नी- बाजार से दूध का एक पैकेट ले आओ !
हां, अगर बाजार मे अंडे दिखे तो 6 ले आना।
पति 6 पैकट दूध ले आया।
पत्नी- 6 पैकेट दूध?
पति- हां 6 पैकेट ही लाया हुं, क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे!

अब बताओ पति कहां पर गलत है?

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
जोक

हरीश: तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?

पप्पू: कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लाया था।

हरीश: लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?

पप्पू: मेरी पत्नी का नाम तपस्या है, लेकिन केक वाले बेवकूफ
दुकानदार ने लिख दिया…

'हैप्पी बर्थडे समस्या'!! 

-------------- 

पत्नी मायके से वापिस आयी...
पति दरवाजा खोलते हुये जोर जोर से हसने लगा...

पत्नी: ऐसे क्यो हंस रहे हो!!!!
पति: गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आये उसका
सामना हंसते हुये करो। 

-------------- 

पत्नी चांदनी रात में अपने पति के साथ लेटी थी

पत्नी- जानू तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है…?

पति- मुझे तुमसे जुडी हर चीज अच्छी लगती है डार्लिंग…
पत्नी- जैसे कि बताओ ना…?

पति- जैसे तुम्हारी छोटी बहन प्रिया…
तुम्हारी मौसी की लड़की शालू…
तुम्हारी मामी की लड़की शीतल...
तुम्हारी बुआ की लड़की नेहा...
तुम्हारे पड़ोसी की बेटी ममता…
तुम्हारी सहेली पिंकी…

पति के दोनों घुटनों और जबड़े का इलाज चल रहा है!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
Jokes

सुहागरात पर पति ने पत्नी से कहा- पानी पिलाओ... 

पत्नी पानी लेने गई, 
तब तक पति सो गया...

पत्नी सारी रात पानी का गिलास पकड़े खड़ी रही, 

सुबह जब पति की आंख खुली

तो सामने पत्नी को देखकर खुश हुआ और बोला... 

मांगो क्या मांगती हो? 

पत्नी: तलाक दे दे कमीने!!!

--------------

पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई…
पत्नी बाजार जाके जहर लाई और खा लिया...

लेकिन वो मरी नहीं, बीमार हो गई...

पति गुस्से से बोला…
सौ बार कहा है चीजें देख कर खरीदा करो,
पैसे भी गये और काम भी नहीं हुआ। 

विज्ञापन

Husband-wife-jokes-read-funny-hindi-jokes-viral-on-social-media
1 - फोटो : YouTube

पत्नी- हेलो ! कहां हो? 
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गए थे... जहां तुम्हें एक हार भी पसंद आ गया था। 
पत्नी- हां ! याद आया...
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। 
पत्नी (खुशी से)- हां...हां...याद है। 
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें लेके दूंगा। 
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां...हां...हां... बहुत अच्छी तरह से याद है। 
पति- तो बस उसी की बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा
हूं...थोड़ा लेट आऊंगा!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed