Holi Jokes: दोस्तो की महफिल में बैठकर पढ़िए होली पर बनें ये मजेदार चुटकुले, चढ़ जाएगा रगों का खुमार
Holi Jokes In Hindi : इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। हंसना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। अगर आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं तो आप सेहतमंद महसूस करते हैं। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विस्तार
Holi Funny Jokes: खुलकर हंसना किसी इंसान के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मन बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में तनाव कम करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। आज हम आपके लिए होली के कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपका दिन बना देंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप न सिर्फ हंसेंगे बल्कि तनाव से भी मुक्त होंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले....
नौकरानी- मालकिन, मुझे होली पर 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें, तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं....
जो लोग 'बुरा न मानो होली है' ये कहकर आप पर रंग डाल जाते हैं
दिवाली आने पर आप भी 'बुरा न मानो दिवाली है' कहकर उन पर बम डाल देना...
पहला दोस्त (दूसरे दोस्त से)- आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
दूसरा दोस्त- लेकिन किसके पास?
सभी दोस्त गद्दार हैं, होली के पहले ही पी जाएंगे...
ये भी पढ़ें- Desi Chutkule: इन ठहाकेदार जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, ठहाके मारकर हसंने लगेंगे आप
लड़का (लड़की से)- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की- मैं हर संडे होली खेलती हूं...
लड़का- क्यों?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day.....
पप्पू (गप्पू से)- पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखे
पत्नी भी आपका गाल लाल कर सकती है
जनहित में जारी…