फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Viral funny hindi Jokes top 5 Chutkule in Hindi

Desi Chutkule: इन ठहाकेदार जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Tue, 11 Mar 2025 12:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 11 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मुस्कुराना भूल जाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जो आपका दिन बना देंगे।

विज्ञापन
Viral funny hindi Jokes top 5 Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायरल जोक्स: हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है जिससे वह मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

विज्ञापन



चाहे कितनी भी अंग्रेजी सीख लो
लेकिन जब कुत्ता पीछे पड़ जाए तो हट-हट ही करना पड़ता है.....


लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
लड़का- अरे वाह, कंपनी कौन सी है?
लड़की- लावारिस कंपनी का.
लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है......


मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है
सास- ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए
मंटू लाल बेहोश....


दोस्त पहली बार घर आया और बोला,
ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है!
कमीने धीरे बोल बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है....


ये भी पढ़ें- Hindi Chutkule: शिमला जाने के लिए पत्नी ने चलाया ऐसा दिमाग, जानकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन

 

चिंटू ने (मिंटू से कहा)- अगर हाथ में खुजली हो तो समझ जाना
कि खुजली की बीमारी हुई है, रुपये नहीं आते
उसके लिए कड़ी मेहनत का काम करना पड़ता है
खुजाने से अगर रुपये आते तो
भालू और बंदर सबसे ज्यादा रुपये वाले होते....

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed