फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Heartbroken man steals ex-girlfriend’s pet chicken video of his arrest goes viral

Viral News: प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, तो प्रेमी ने चुरा लिया पालतू मुर्गा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे

Tue, 08 Apr 2025 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 07:33 PM IST
सार

Viral News: एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पूर्व प्रेमी ने उसके घर में दरवाजा तोड़कर घुस आया और उसका मुर्गा चुरा ले गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जंगलों के बीच से पकड़ा।

विज्ञापन
Heartbroken man steals ex-girlfriend’s pet chicken video of his arrest goes viral
प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, तो प्रेमी ने चुरा लिया पालतू मुर्गा - फोटो : Freepik/X/@KitsapCoSheriff

विस्तार

Viral News: प्रेमी और प्रेमिका की कई कहानियां आपको पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। इनमें कई ब्रेकअप की खबरें होती हैं, कोई निस्वार्थ प्रेम की। अब एक प्रेमी और प्रेमिका के बीच ब्रेकअप की ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। यह पूरा मामला अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का है।

विज्ञापन


कई बार लोग धोखा खाने के बाद अपने प्रेमी या प्रेमिका से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब एक शख्स ने ब्रेकअप के बाद अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा किया है, जो बिल्कुल अनोखा है। इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, इस शख्स ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप का बदला लेने के लिए उसके पालतू मुर्गा को ही चुरा लिया। सबसे खास बात यह है कि पुलिस ने उसे खोज भी लिया। किटसैप काउंटी शैरिफ ऑफिस ने खुद इस मामले को बताया है। अब यह पूरा मामला चर्चा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Viral Video: स्कूल ड्रेस पहने बच्चों ने दिया ऐसा धमाकेदार परफार्मेंस, 10 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

प्रेमिका के नाता तोड़ने पर लिया बदला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पूर्व प्रेमी ने उसके घर में दरवाजा तोड़कर घुस आया और उसका मुर्गा चुरा ले गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जंगलों के बीच से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि वो लगातार चिल्ला रहा था ‘मुझे पॉली मिल गया’। पुलिस ने जब शख्स को पकड़ा तो बिल्कुल अलग सीन था। 

Delhi Metro Video: एक हाथ में ग्लास और दूसरे में अंडा! यहां जानिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई

मुर्गा को लेकर रो रहा था प्रेमी

पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स वहां पर मुर्गे को पकड़कर रो रहा था। उसने अधिकारियों से कहा कि मेरे मुर्गे को चोट मत पहुंचाइएगा। पुलिस ने उसे शांत कराया और कहा कि तुम अपने मुर्गे को पकड़े रहो। उसे कोई चोट नहीं पहुंचाएगा। उसने पुलिस की बात मानीं और मुर्गे को पेट्रोलिंग वाहन में बैठा दिया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया और मुर्गा उसकी मालकिन को सौंप दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed