फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Metro Video Glass in one hand and egg in the other Know the truth of this video here

Delhi Metro Video: एक हाथ में ग्लास और दूसरे में अंडा! यहां जानिए क्या है इस वीडियो की सच्चाई

Mon, 07 Apr 2025 09:18 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 07 Apr 2025 09:18 PM IST
सार

इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर ग्लास में ड्रिंक लेकर उबले अंडे खा रहा है। आइए इस लेख इस वीडियो की सच्चाई के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Delhi Metro Video Glass in one hand and egg in the other Know the truth of this video here
मेट्रो में अंडे खाता शख्स - फोटो : Instagram/@foodrepublicindia

विस्तार

Viral Video: दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। दिल्ली मेट्रो के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी डांस के तो कभी लड़ाई के तो कभी गाना गाने के वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जो बाकी वीडियो से बहुत अलग है। इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। 

विज्ञापन


शख्स मेट्रो की खाली सीट पर बैठा हुआ है, उसके हाथ में एक गिलास है जिसमें गोल्डन रंग का कोई लिक्विड दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शख्स मेट्रो के अंदर अंडे और शराब का सेवन साथ में कर रहा हो। यूजर्स इस वीडियो को देखकर भड़क गए हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो जैसा दिख रहा है सच्चाई उससे थोड़ा अलग है, क्योंकि शख्स के हाथ में जो ड्रिंक है वो शराब नहीं कुछ और है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शख्स मेट्रो की खाली सीट पर बैठा हुआ है, उसके हाथ में एक गिलास है जिसमें गोल्डन रंग का कोई लिक्विड है। इसके बाद वह अपने बैग से एक उबला हुआ अंडा निकालता है, उसे वहीं सीट पर ही छीलकर खाने लगता है पहले छिलका एक प्लास्टिक में रखता है और फिर बड़े आराम से गिलास से एक घूंट लेता है। यह सब करने के बाद वह मेट्रो की सीट पर फैलकर बैठ जाता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वो जो भी कर रहा है वो कोई सामान्य काम हो। एक्स पर वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स @thakurbjpdelhi ने दावा किया है कि यह शराब है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को ढाई लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


ये भी पढ़ें- Viral Video: पांचवीं कक्षा की किताबों की कीमत जानकर नहीं होगा भरोसा, पिता ने निजी स्कूल वालों की लगाई क्लास

क्या कहता है दिल्ली मेट्रो का नियम?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के नियमों के मुताबिक, मेट्रो के अंदर किसी भी तरह का खाना-पीना सख्त मना है। इसके बावजूद इस शख्स की हरकत ने न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बस दिल्ली मेट्रो में यही देखना बाकी रह गया था।" यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे मजाक में लिया, तो कुछ ने मेट्रो में सख्ती बढ़ाने की मांग की।

ये है वीडियो की सच्चाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शख्स ने खुद स्पष्ट किया है कि ग्लास में गोल्डन रंग का दिखने वाला ड्रिंक कोई शराब नहीं है बल्कि एक सॉफ्ट ड्रिंक है। इस वीडियो को पहले शख्स ने खुद इंस्टाग्राम पर  @foodrepublicindia नाम के अकाउंट से शेयर किया जो बाद में एक्स पर वायरल हो गया। इस वीडियो के कैप्शन के मुताबिक ग्लास में जो ड्रिंक है वो सॉफ्ट ड्रिंक है।


ये भी पढ़ें- Viral Video: पीली साड़ी और सफेद कुर्ता पहने इस जोड़ी ने किया जबरदस्त क्लासिकल डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed