लड़की बोली- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि हंसना सेहत के लिेए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना ही भूल गए हैं। काम के बोझ तले इतना दब गए हैं कि हमेशा तनाव में ही रहने लगे हैं। इसीलिए हम आपके तनाव को कम करने के लिए आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
गर्लफ्रेंड: मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया।
ब्वॉयफ्रेंड: अरे वाह, कौन सी कंपनी का??
गर्लफ्रेंड: लावारिस!!!
ब्वॉयफ्रेंड: अरे अकल की अंधी... वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है।
---------------
लड़की: Activa क्यों ले रहे हो? कोई स्टाइलिश सी bike लो ना
लड़का: वो क्या है ना नमकीन, पऊआ, सोडा लाने के लिए बाइक में डिक्की नहीं ना होती…… तू ये सब पकड़ कर बैठेगी?
लड़की: Activa ले लो मैं भी चला लूंगी।
---------------
लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था...
लड़की- हम कहां जा रहे है?
लड़का- लॉन्ग ड्राइव पे...
लड़की- वाओ, पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का- मुझे खुद अभी पता चला...
लड़की- कैसे?
लड़का- ब्रेक नहीं लग रहे।
---------------
लड़की का फोन आता है लड़के को
लड़का: हां! कितने का रिचार्ज करवाऊं?
लड़की: तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फोन करती हूं क्या?
लड़का: तो ?
लड़की: 2 ड्रेस दिलवा दे ना।
लड़की: शो गया मेरा शोना?
लड़का: हां...
लड़की: तो फिर रिप्लाई कैसे किया मेरे शोने ने?
लड़का: मैं शोने का बाप बोल रहा हूं... बहूरानी सो जाओ अब
Exam है कल तेरे शोने का... अगर फेल हो गया ना तेरा शोना, तो मैं तेरे शोने को इतना मारूंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा... समझी!!!
---------------
लड़का: एक ही कपडे पहन के रोज घूमती हो अजीब नहीं लगता?
लड़की: ये मेरी ऑफिस यूनिफार्म है साले बेरोजगार…
---------------
दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की: आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी। सब साले झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की: क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की: नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की: अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..?
लड़की- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..!
---------------
प्रेमिका- हैलो! कहां हो?
प्रेमी- 'मोटीवेट' कर रहा हूं।
प्रेमिका- किसे?
प्रेमी- किसे क्या मतलब? तेरा वेट कर रहा हूं एक घंटे से... मोटी!
---------------
लड़की: जानू, अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो।
लड़का: क्यों डार्लिंग?
लड़की: मैं रोज़ इसे देखकर तुम्हें याद किया करूंगी?
लड़का: याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी…
लड़की: वो कैसे?
लड़का: ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी पर साले ने दी नहीं!!!
---------------
लड़का- क्या कर रही हो डार्लिंग?
लड़की- कुछ नहीं नेट पे बैठी हूं?
लड़का- तभी मैं कहूं नेट धीमा क्यों चल रहा है... उठ जा मोटी!!!