फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three accidents in Una, Five injured

तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sat, 12 Mar 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
three accidents in Una, Five injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पेश आए तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



वहीं, पुलिस ने सभी मामलों को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को पहला हादसा बडूही में पेश आया। यहां एक तेजरफ्तार कार ने बाइक सवार रामकिशन (56) निवासी पंजोआ को टक्कर मार दी। हादसे में राम किशन बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद रामकिशन सौ मीटर तक घसीटता चल गया। स्थानीय लोगों की मदद से रामकिशन को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा हरोली के पोलिया में पेश आया। यहां बाइक स्किड होने से हीरा निवासी रघुवीर घायल हो गया है। तीसरा हादसा समूर कलां पुल के समीप पेश आया, जहां ट्रक और कार में टक्कर हो गई। कार में सवार एक महिला तथा युवती समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर निवासी करण अपने रिश्तेदार निर्मल महाजन और आंचल (24) के साथ ऊना से हमीरपुर की ओर जा रहे थे कि समूर पुल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों को चोटें आई हैं, जिसमें निर्मल महाजन की बाजू फ्रैक्चर हुई है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाओं के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed