फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for maintainance of bata bridge

संवेदनशील बाता पुल पर गंभीरता से सोचे प्रशासन

Fri, 11 Mar 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धौलाकुआं,पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,धौलाकुआं,पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 11 Mar 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन

 बाता पुल की दिनों दिन हो रही खस्ता हालत को लेकर पांवटा रोड सेफ्टी क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पांवटा के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की। बैठक में पांवटा में आयोजित होने वाले होली मेला को लेकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


साथ ही उचित पार्किंग स्थलों का चयन कर इस दौरान सुचारु यातायात रखने को लेकर भी मंथन किया गया। डीएसपी ने सभी चालकों से मेले के दौरान यातायात के नियमों को पालन कर पुलिस को इस मामले में सहयोग देने की भी अपील की।
विज्ञापन



बैठक के दौरान पांवटा रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान भजन चौधरी ने बताया कि बातापुल मौजूदा समय में बेहद खस्ता हो चुका है। इसे असुरक्षित घोषित करने के बाद भी कई भारी वाहन चालक पुल के ऊपर से 9-30 टन वजनी भार लेकर वाहन ले जा रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने बताया कि पुल के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये की राशि का बजट निर्धारित है लेकिन धनराशि कई माह से लंबित पड़ी है। चिंता की बात है कि एचएच प्राधिकरण की ओर से अभी भी पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं करवाया गया है।



बैठक के दौरान चर्चा करने के उपरांत मांग की गई कि पुल क्षतिग्रस्त है लिहाजा भारी वाहनों को यमुना पुल से वाया सहारनपुर चलाया जाए। साथ ही अस्थाई पुल का निर्माण कर 9 टन तक भार के वाहनों को अस्थाई पुल से ही गुजरने दिया जाए। बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि प्रशासन संवेदनशील हो चुके पुल के बारे में गंभीरता से विचार नहीं कर रहा। बैठक में राजेश तोमर, सरदार सोढी सिंह, आरपी तिवारी, सुनील चौहान, भारत भूषण, एकांत गर्ग, पंचराम, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed