{"_id":"56e6f2804f1c1b594a8b486a","slug":"one-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदवाहण में पानी लाने गए व्यक्ति की गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पदवाहण में पानी लाने गए व्यक्ति की गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बड़ीधार के पदवाहण (सरी) गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति पांव फिसलने से लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरा। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदवाहण में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसे पधर रेफर कर दिया। गंभीर घायल में व्यक्ति को पधर से जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरी गांव निवासी 55 वर्षीय परमा नंद पुत्र स्व. अमीचंद सोमवार सुबह घर के पास ही आईपीएच विभाग के स्रोत से पीने का पानी लेने गया था। वापस आते हुए उसका पांव फिसल गया और जिसे वह लगभग 50 मीटर नीचे ढांक में गिर गया।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल परमानंद को उठाकर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए पधर अस्पताल रेफर किया। परमानंद के सिर में गहरी चोट लगने से उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया जहां सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान सोहन सिंह ठाकुर, उप प्रधान मोल राज ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परमानंद आइआरडीपी परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने एसडीएम पधर से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्य पूर्ण चंद ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया और चंद्रशेखर ठाकुर ने घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है।