{"_id":"56ddc00d4f1c1b86228b4589","slug":"accident-one-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ढांक में लुढ़कने से एक की मौत, 4 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ढांक में लुढ़कने से एक की मौत, 4 घायल
सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के निहरी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भरती किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार शाम को कार में सवार पांच लोग अपने घर की ओर जा रहे थे। निहरी के समीप कार ढांक में लुढ़ककर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार मुंडाहलीधार गांव निवासी प्रेम लाल किसी तरह से बिजनी निवासी दया राम के घर तक पहुंचा।
विज्ञापन
हादसे की सूचना देने पर गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में पारली बाईं निवासी चेत राम की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भरती किया गया।
विज्ञापन
घायलों में प्रेम लाल, राकेश कुमार, सीताराम व देश राज शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने निहरी पुलिस चौकी को सूचना दी। जिसके उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। बीएसएल थाना प्रभारी भीमसेन ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।