फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wife consume poison two days after Hubby commited suicide, death

पति की मौत के दो दिन पत्नी ने खाया जहर, मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़ Updated Mon, 07 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wife consume poison two days after Hubby commited suicide, death
आत्महत्या - फोटो : file

पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पन्याली के ज्याणा गांव की एक महिला ने पति की मौत के दो दिन बाद ही जहर खाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतका का एक सूसाइड नोट मिला है। इसमें मृतका ने अपने पति की जहर खाकर हुई मौत को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सूसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। ममता कुमारी पत्नी स्व. संजय कुमार ने सोमवार सुबह पशुशाला में जाकर भैंस से दूध निकाला। इसके बाद वह घर लौटी और बरामदे में अचानक बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


इस दौरान ममता तड़पने लगी तो परिजन तुरंत उसे गलोड़ अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने ममता कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। मृतका के पति संजय कुमार की दो दिन पहले ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, संजय कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संजय की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि, मृतका के सूसाइड नोट के अनुसार संजय ने जहर खाकर अपनी जान दी है। मृतक दंपति अपने पीछे दो लड़कियां और एक लड़का छोड़ गए हैं।

एसपी अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed