{"_id":"674aa527acbce6570d06a99a","slug":"misdeed-accused-arrested-in-bilaspur-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: बिलासपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, डर से दुबई भागने की थी कोशिश, मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बिलासपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, डर से दुबई भागने की थी कोशिश, मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा
Sat, 30 Nov 2024 11:12 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:12 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी दुबई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दरअसल सरकंडा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक दुबई भागने की तैयारी में था। जिसे एयरपोर्ट से मोपका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ा पांडा थाना जिला गंजाम उडीसा निवासी युवक का सरकंडा क्षेत्र के रहने वाली युवती से मोबाइल पर जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
15 अप्रैल 2022 को युवक बिलासपुर आया और मोपका स्थित निजी होटल में उसे मिलने बुलाया। जहां उससे बातचीत कर प्रलोभन में लेकर शादी का झांसा दिया। आरोप है कि जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर पीड़िता ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करार्ई।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाने में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगने पर आरोपी युवक युवती से फोन पर खुद की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्टनम से मुंबई जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
और वहां से दुबई जाने की बात कही। पीड़िता ने इस पूरे मामले को पुलिस को बताया। तब एसपी रजनेश सिंह ने मोपका चौकी पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी एससाई राम नरेश यादव और कांस्टेबल दीपक खांडेकर मुंबई गए। जहां आरोपी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला। उसे पड़कर बिलासपुर लाया गया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।