{"_id":"56e5a86f4f1c1b0a448b45c3","slug":"thief-not-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पहुंच से दूर लैपटॉप चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की पहुंच से दूर लैपटॉप चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं शहर के गांधी मार्केट में डेल कंपनी के अधिकृत डीलर के शोरूम से सामान चुराने वालों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने चोरों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसमें पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
घुमारवीं में शुक्रवार रात चोरों ने सेंधमारी कर राहियां के नीरज के शोरूम से लगभग पांच लाख रुपये की कीमत के 12 लैपटॉप, तीन एलईडी और बड़ी संख्या में पेनड्राइव तथा मेमोरी कार्ड पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक गाड़ी और तीन लोग दिख रहे हैं, लेकिन तस्वीरें धुंधली होने के कारण उनको पहचानना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस को और पसीना बहाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने डीएसपी अंजनी जस्वाल की अगुवाई में जांच जारी रखी। पुलिस ने राष्ट्रीय मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर निजी व्यवसाईयों द्वारा स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन