फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud case registered

को-ऑपरेटिव सोसायटी के सचिव पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 13 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

दी मलारी मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी कथ्यून के सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोसायटी के सचिव ने प्रबंधन समिति की अनुमति के बगैर ही अपने वेतन में बढ़ोतरी कर दी। इस संदर्भ में सहकारिता विभाग को शिकायत दी गई थी। छानबीन के बाद को-ऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर ने तलाई थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसी आधार पर पुलिस ने सचिव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दी मलारी मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी के सचिव द्वारा मनमाने ढंग से अपना वेतन बढ़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सभा के सचिव ने 2011 में अपने वेतन में सहकारी सभा की प्रबंधक कमेटी को विश्वास में लिए बिना ही बढ़ोतरी कर ली। वेतन बढ़ोतरी से पहले प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से प्रस्ताव रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में उस पर वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव स्वयं लिख दिया।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त बिलासपुर व इंपेक्टर सहकारी सभा झंडूता को इसकी शिकायत की थी। उसके बाद सहकारी सभा के इंस्पेक्टर ने मामले की छानबीन की। इंस्पेक्टर ने पूरी जांच रिपोर्ट सहित थाना तलाई में इसकी शिकायत करवा दी। इसी आधार पर पुलिस ने सोसायटी के सचिव के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई थाना में सचिव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed