{"_id":"69b78b3cefa6e4d88d00177c","slug":"an-elderly-woman-died-in-a-house-fire-in-the-sarkanda-police-station-area-of-bilaspur-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Fire News: फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Fire News: फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, देखें वीडियो
Mon, 16 Mar 2026 10:17 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:17 AM IST
सार
आग लगने का प्रारंभिक कारण फ्रिज में हुए संभावित विस्फोट को माना जा रहा है। देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार और धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन
Bilaspur Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में फ्रिज में ब्लास्ट होने से देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इससे 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जलकर मौत हो गई। यह दुखद घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण फ्रिज में हुए संभावित विस्फोट को माना जा रहा है। देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर के अंदर से चीख-पुकार और धुएं का गुबार उठने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। फ्रिज में ब्लास्ट होते ही धमाके की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चूरी में रखा गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि महिला को घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। कुछ दिनों पूर्व ही उसके भाई की मौत हुई थी। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ सांई मंदिर के पीछे रहती थी।