{"_id":"56db2be54f1c1b242d8b4c99","slug":"youth-argued-parents-tried-to-set-fire-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के साथ मारपीट कर युवक ने गैस सिलेंडर से खुद को आग लगाने का किया प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के साथ मारपीट कर युवक ने गैस सिलेंडर से खुद को आग लगाने का किया प्रयास
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर।
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साढौरा के गांव सादिकपुर में एक युवक ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर गैस सिलेंडर खोल खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सादिकपुर निवासी जगमाल सिंह ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा संजीव कुमार उनके साथ अक्सर मारपीट करता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसके लड़के संजीव ने किसी बात को लेकर उसके साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए जब उसकी पत्नी सोमी देवी व पुत्रवधू परमजीत कौर आई तो आरोपी संजीव ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी रसोई में चला गया और गैस सिलेंडर खोलकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। उन्होंने तुरंत आरोपी के हाथ से गैस सिलेंडर छीना और गैस को बंद किया। जगमाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने बेटे का पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामले में पुलिस ने जगमाल की शिकायत पर उसके बेटे संजीव के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई बलवान सिंह का कहना है कि आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन