{"_id":"615139ee8ebc3e59df165b88","slug":"yamuna-nagar1632713198","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में किसानों ने लगाया जाम, रेल की पटरी पर लेट गए।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यमुनानगर में किसानों ने लगाया जाम, रेल की पटरी पर लेट गए।
विज्ञापन
अंबाला सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी के लोको पायलट से बहस के बाद पटरियों पर लेट गए किसान नेता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंजन कुमार राणा
विज्ञापन
यमुनानगर। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को बुलाया किसानों का भारत बंद शुरू हो गया है। इस दौरान किसान अलग-अलग हाइवे पर चक्का जाम करके बैठ गए हैं। जिले में पहले जहां 8 जगहों पर जाम की बात कही गई थी, लेकिन अभी करीब दो दर्जन जगहों पर किसान बैठे हैं। साथ ही हरनोल के पास अम्बाला सहारनपुर रेलवे ट्रैक बन्द कर दिया है। यहां किसान नेता संजू गुंदयानी और मनदीप रोड छप्पर की अगुवाई में रेलवे लाइन अवरुद्ध कर दी है। एक मालगाड़ी के लोको पायलट से किसानों की बहस भी हुई। जिसके बाद किसान नेता पटरियों पर लेट गए। वहीं सुभाष गुर्जर की अगुवाई में जिले भर में सड़कें जाम की गई हैं। पुलिस ने प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने का काम शुरू किया गया है। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम रखेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां, आरजेडी, बीएसपी और एसपी सहित देश की लगभग हर विपक्षी पार्टी ने समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया है।