फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SHO meeting of religious and social institutions of the city

कोरोना अलर्ट: थाना प्रभारी ने धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ली बैठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
SHO meeting of religious and social institutions of the city
साढौरा(यमुनानगर) कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस/प्रशासन की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता साढौरा थाना प्रभारी छोटू राम ने की। थाना प्रभारी ने सभी साढौरा वासियों से बैठक में लॉकडाउन को साढौरा में सफल बनाने की अपील की व नगरवासियों को घर से न निकलने, सोशल डिस्टेंस के साथ खडे होने तथा सेनिटाईजर का प्रयोग करने आदि विषयों पर जागरुक करने हेतु चर्चा की गयी। साथ ही शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए भी सम्बन्धित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर सहयोग करने को कहा गया। बैठक में ही गैर-राज्यो से आने वाले व्यक्तियो की पूर्ण जांच हो तथा उन्हे खाने अथवा रुकने की कोई परेशानी न हो इसके विषय में भी योजना बनाई गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक साढौरा में 153 प्रवासी मजदूर रह रहे है जिसमे 107 राधा स्वामी डेरा ब्यास व 46 निरकारी भवन में रह रहे है।इस मौके पर शिव गणपति सेवा मंडल अध्यक्ष नरेश बक्शी,मंगत राम सैनी, सिंह सभा गुरद्वारा से इंद्रजीत सिंह ढिल्लो, प्रेम भसीन,मुकेश सैनी,मनोज शर्मा, सुधीर भल्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed