फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nirankari bhavan and radha swami dera vyas 153 migrant laborers help

निरंकारी और राधा स्वामी ब्यास डेरा 153 प्रवासी मजदूरों कि कर रहा है सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
nirankari bhavan and radha swami dera vyas 153 migrant laborers help
साढौरा (यमुनानगर)
विज्ञापन
पूरा देश कोरोना वायरस के खतरे से सहमा हुआ है। देश समेत अन्य कई देशों में लोगों के अमूल्य जीवन दांव पर लगे हैं। ऐसे में कोरोना के खतरे से निपटने को जहां देश एकजुट हो गया है। वहीं इस विकट परिस्थिति में असहाय लोगों की मदद के लिए आध्यात्मिक संत निरंकारी मिशन ने भी गरीबों और बेसहारों की मदद के लिए आगे आया है राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के बाद अब निरंकारी मिशन ने भी अपने भवन प्रवासी मजदूरों के लिए खोल दिए है। इसके बाद प्रशासन को जहां पर भी प्रवासी मजदूर जाते नजर आए उन्हें बसों में बैठाकर सत्संग भवन में ले अाए। यहां पर प्रवासियों के लिए हर सुविधा है। एंट्री से पहले ही मेडिकल किया जा रहा है। इसके बाद नहाने, सोने, खाना खाने से लेकर मेडिकल तक की सुविधा है। साढौरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा में 107 लोग ठहरे है वही निरंकारी भवन में 45 लोग ठहरे हुए है। समय समय पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण,नपा सचिव निशा शर्मा व थाना प्रभारी छोटू राम भी भवनों का निरक्षण कर रहे है। नपा सचिव व सैनेटरी इंसपेक्टर हरजीत सिंह द्वारा समय समय पर भवन सेनिटाइज किया जा रहा है। निरकारी भवन के संचालक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों की 24 घटे की सेवा के लिए 20 स्वयंसेवक की टीम बना दी है जो अपना शिफ्ट के हिसाब से समय बदलकर अपनी सेवा कार्य करंगे और इन सब सेवादारों को सोशल डिस्टेन्स के बारे में भी बता दिया गया है। इस मौके पर निरंकारी के मुखी रमेश सैनी,एडवोकेट मनीष गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed