फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   new vividh hospital at Yamunanagar

कोरोना से निपटने के लिए यमुनानगर में 16 बेड का कोविड 19 अस्पताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
new vividh hospital at Yamunanagar
यमुनानगर । कोविड-19 के चलते यमुनानगर में अब प्रशासन पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है । एक अस्पताल को सोलह बेड के साथ इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार कर दिया गया है। ताकि अगर यमुनानगर में कोई भी करोना से पीड़ित मरीज मिलता है तो उसका इलाज किया जा सके । सिविल सर्जन विजय दहिया ने जानकारी देते बताया कि अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है । जिसके अंदर चार वेंटिलेटर के साथ पूरी सुविधाओं को रखा गया है । इस अस्पताल को दो हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें आईसीयू में चार बेड की सुविधा है। वही एचडीयू के अंदर बारह बेड की सुविधा लोगों को मिलेगी । जरूरत पड़ने पर इतने ही बेड एक ओर बिल्डिंग पर लगाए जा सकते हैं। अभी तक अगर बात करें तो यमुनानगर के अंदर जितने भी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए वह पूरी तरह से फेल आए । और वह व्यक्ति सब सुरक्षित हैं । और अभी तक करोना का कोई भी मरीज यमुनानगर जिले के अंदर नहीं मिला है। मगर प्रशासन अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता जिसको लेकर के पूरा प्रशासन दिन-रात बीमारी से लड़ने के लिए हर तैयारी को पूरा करने में लगा है । इसी के चलते इस हॉस्पिटल का भी निर्माण किया गया है जो की बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed