फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   action against social media

सोशल मीडिया पर अफ़वाह फैलाई तो होगी क़ानूनी कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
action against social media
यमुनानगर l कोविड-19 संक्रमण संकट के समय किसी तरह की भ्रामक सूचना से विकट स्थिति पैदा हो सकती है, अपुष्ट सूचनाओं से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो , इस लिहाज से पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। ताकि गलत अथवा आधारहीन सूचनाओं का प्रेषण न हो। कड़ी निगरानी रखने के लिए एसपी हिमांशु गर्ग ने ज़िला स्तरीय टीमों का वगठन किया है। जो फेसबुक, ट्विटर, यूटूब, वेब पॉर्टल, न्यूज़ चैनल, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नज़र रखेंगे । पुलिस की साइबर सेल इस इस बात पर पहले से नजर रख रही है कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं का प्रेषण न हो। पुलिस प्रवक्ता चमकौर ने कहा कि आम जन को भी सोशल मीडिया अथवा अन्य कहीं से मिली कोई सूचना भ्रामक अथवा तथ्यों से परे लगती है तो वह इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दें तथा मेल पर भी भेज सकता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह या बिना पुष्टि किये गलत पोस्ट करने या फारवर्ड करने वालों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ आईटी ऐक्ट व एपिडेमिक ऐक्ट में मामला दर्ज हो सकता है। कानून में इसके लिये सजा का प्रावधान भी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सभी से अपील भी है कि वे सहयोग करे और सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट या फ़ॉर्वर्ड जिम्मेदारी के साथ ही करें ताकि इस वैश्विक संकट में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed