फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फिलिंग स्टेशन से 320 लीटर डीजल व 62 लीटर पेट्रोल लेकर कार सवार फरार

फिलिंग स्टेशन से 320 लीटर डीजल व 62 लीटर पेट्रोल लेकर कार सवार फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाटी कलां स्थित फिलिंग स्टेशन से कार सवार युवक दो केन में 320 लीटर डीजल व 62 लीटर पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने मामले की शिकायत कुंडली थाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव फूलपुरा निवासी युवराज ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव जाटी कलां स्थित बाबा अमरनाथ फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन हैं। युवराज ने बताया कि वह रविवार को पेट्रोल पंप पर मौजूद था। इसी दौरान यूपी नंबर की कार में सवार होकर युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने कार की डिग्गी में दो केन में पेट्रोल व डीजल भरवा लिया। एक केन में 320 लीटर डीजल व दूसरी केन में 62 लीटर पेट्रोल भरवा लिया। इसी बीच जब उसने नोजल को मशीन पर रखा तो वह पैसे लेने चालक की तरफ गया तो वह बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed