{"_id":"62416f27f1b3c911f23f882a","slug":"sonipat1648455463","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बस अड्डे से बस बाहर निकालने पर हुआ हंगामा, परिचालक ने लगाया बैग छीनने का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बस अड्डे से बस बाहर निकालने पर हुआ हंगामा, परिचालक ने लगाया बैग छीनने का आरोप
विज्ञापन
सोनीपत बस स्टेंड से बस को बाहर निकालने से रोकते रोडवेज यूनियन के सद्स्य
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के के पहले दिन बसों का चक्का जाम रहा। रोडवेज साझा मोर्चा के कर्मचारी सोमवार अल सुबह बस अड्डे पर पहुंच गए थे। सुबह 4.40 बजे किलोमीटर स्कीम के तहत बस को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन साझा मोर्चा के कर्मचारियों ने बस को बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान बस परिचालक और कर्मचारियों में कहासुनी भी हुई। परिचालक का आरोप है कि हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज की सात यूनियनों में से छह ने समर्थन देते हुए बसों का चक्का पूरी तरह जाम रहने का दावा किया है। कर्मचारियों का खाना है कि बस अड्डे से किसी भी बस को नहीं निकलने देंगे। बस अड्डे के मुख्य द्वार पर मौजूद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरी पुलिस बल मौजूद रहा।
वहीं दूसरी तरफ बसों का चक्का जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। विद्यार्थियों को बसों की छत पर सफर करने पर विवाद होना पड़ा।
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन का कहना है कि बस अड्डे पर व्यवस्थाएं बनाएं रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन