{"_id":"621dd6ebbaf8a11a2535a8ec","slug":"sonipat1646122731","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान समर्थित आतंकियों का एक अन्य साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खालिस्तान समर्थित आतंकियों का एक अन्य साथी गिरफ्तार
सोनीपत की सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तरुण
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तान समर्थित आतंकियों के एक अन्य साथी को भी सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जुआं का ही रहने वाला तरुण कुमार है। वह गांव में अटल सेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि तरुण आरोपियों को फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देता था।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी व पंजाब पुलिस के इनपुट पर सोनीपत सीआईए पुलिस टीम ने 19 फरवरी को खालिस्तान समर्थित चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। इनके पास से एके-47, पांच विदेशी व एक देशी पिस्तौल मिली थी। मामले में सागर व सुनील अभी भी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मंगलवार को उनके साथी गांव जुआं के तरुण को गिरफ्तार किया है। तरूण गांव में अटल सेवा केंद्र चलाता है और उस पर आरोप है कि वह आतंकियों को फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी द्वारा तैयार किए गए फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस को पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर उनके सहारे ही आतंकी बाहर जाने पर होटल में कमरे बुक कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।