फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर बनाने के लिए मायके से लाई साढ़े चार लाख रुपये, चोर उड़ा ले गए

घर बनाने के लिए मायके से लाई साढ़े चार लाख रुपये, चोर उड़ा ले गए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव उमेद गढ़ में चोर घर के अंदर बेड में रखे साढ़े चार लाख रुपये से भरे बैग को चोरी कर ले गए। पीडि़त महिला नया घर बनाने के लिए रुपये अपने मायके से लेकर आई थी। घटना के समय महिला अपने पशु बाड़े में गई थी। जब वह वापस लौटी तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव उमेद गढ़ की रहने वाली सरस्वती ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका मायका गांव भदाना में है। वह कुछ दिन पहले नया घर बनाने के लिए अपने भाई राकेश से साढ़े चार लाख रुपये लेकर आई थी। उसने रुपयों का भरा बैग कमरे में बेड के अंदर रख दिया था। महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को घर के पास ही अपने पशु बाड़े में पशुओं  को चारा डालने गई थी। उनके घर पर कोई नहीं था। उसी दौरान दो युवक बाइक पर उसके पास आए और राजमिस्त्री के बारे में पूछताछ करने लगे। उन्होंने उसे बातों में लगाए रखा। बाद में वह बाइक लेकर चले गए। जब वह अपने घर पहुंची को बेड खुला पड़ा था। बेड के अंदर से नकदी से भरा बैग चोरी हुआ मिला। उसने पता किया तो जानकारी मिली कि जब वह दो युवक उसे बातों में उलझाए थे तो दो अन्य युवक उसके घर के बाहर खड़े थे। उसे शक है कि उसके साथ खड़े दो युवकों के साथ आए उनके दो अन्य साथी नकदी निकालकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed