{"_id":"62178432a4cbc176c9452042","slug":"sonipat1645708338","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी बताया और ना किसी लिंक पर क्लिक किया, खाते से निकल गए 132958 रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ओटीपी बताया और ना किसी लिंक पर क्लिक किया, खाते से निकल गए 132958 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जटवाड़ा के रहने वाले निजी कंपनी के सहायक मैनेजर के खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 32 हजार 958 रुपये निकाल लिए। उनके क्रेडिट कार्ड से यह राशि निकाले जाने का मैसेज उनके पास आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी से अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जड़वाड़ा के रहने वाले दिनेश खत्री ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह यूपी के नोएडा की निजी कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर नियुक्त है। वर्तमान में वह जटवाड़ा स्थित घर पर रहकर ही ऑनलाइन कंपनी का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को वह घर पर थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर तीन मैसेज प्राप्त हुए। उन्होंने देखा कि उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1 लाख 32 हजार 958 रुपये निकाले गए हैं। पहले मैसेज में एक लाख 7 हजार 470 रुपये, दूसरे मैसेज में 18 हजार 490 रुपये व तीसरे मैसेज में 6998 रुपये निकाले गए थे। दिनेश खत्री ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी नहीं दिया है। ना ही उनके पास कोई लिंक आया जिस पर उन्होंने क्लिक किया हो। उसके बावजूद पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने शक जताया कि किसी ने धोखाधड़ी से या क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार कर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन