फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला के कमरे से सोने-चांदी के आभूषण व कागजात चोरी, पति पर आरोप

महिला के कमरे से सोने-चांदी के आभूषण व कागजात चोरी, पति पर आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कोट मोहल्ला की रहने वाली महिला ने अपने पति पर उसके कमरे का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पति से अलग रह रही महिला का आरोप है कि उसके कमरे की एक चाबी उसके पति के पास रहती है। उसने जब पति से पूछा तो उसने इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोट मोहल्ला की रजनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले नरेंद्र के साथ हुई थी। उसका पति से पांच साल से मनमुटाव चल रहा है। जिसके चलते वह चार साल से पति से अलग कमरे में रह रही है। वह मेहनत मजदूरी करती है। उसने पति के खिलाफ खर्चे व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा रखा है। वहीं उसके पति ने उसके खिलाफ तलाक का केस दायर कर रखा है। महिला ने बताया कि 5 फरवरी को वह काम पर गई थी। दोपहर को वापस आने के बाद कमरे का ताला खोलकर अलमारी खोली तो उसमें से आभूषण चोरी मिले। उसकी अलमारी  सोने की तीन जोड़ी झुमकी, सोने के दो ओम, चांदी की जोड़ी पाजेब व एक चेन तथा कई जरूरी कागजात गायब मिले। उसके कमरे के ताले की एक चाबी उसके पति के पास रहती है। उसके पति ने उसके कमरे से चोरी की है। जब उसने अपने पति इस बारे में पूछा तो वह उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed