फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार

पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी एसटीएफ टीम के साथ - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी सीबीआई में कर्मी था और दिल्ली मुख्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर था। आरोपी को सीबीआई की टीम इस मामले में पहले गिरफ्तार कर चुकी थी और वह अब जमानत पर आया था। उसे अब एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि सीबीआई कर्मी दिशांत को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। वह दिल्ली पुलिस के सिपाही व गैंग सरगना रोबिन के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाने में मदद करता था। आरोपियों ने देशभर में अपना जाल बिछा रखा है। मामले में खुलासा होने के बाद से आरोपी को सीबीआई दिल्ली की टीम ने ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उस जमानत मिली गई थी। अब एसटीएफ ने उसे पानीपत में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले एसटीएफ 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी कई विभागों की परीक्षा पास करवाने की एवज में तीन लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक लेते थे। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिससे उसके अन्य साथियों का पता लगाने के साथ ही मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed