फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला ने झगड़े के बाद भतीजों को बुलाकर पति को फंदे पर लटका मारने का किया प्रयास

महिला ने झगड़े के बाद भतीजों को बुलाकर पति को फंदे पर लटका मारने का किया प्रयास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना की गोरधन कॉलोनी में एक महिला ने अपने भतीजों को बुलाकर पति को फंदे पर लटका मारने का प्रयास किया। इससे पहले आरोपियों ने फूफा को सिर में चोट मारी। इस दौरान व्यक्ति के पिता के जागने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। फंदा गले में खिंचने से व्यक्ति बेहोश हो गया था। उसे बाद में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वार्ड-10 स्थित गोरधन कॉलोनी निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी पत्नी का 16 फरवरी को झगड़ा हो गया था। इस पर उसने उसकी शिकायत कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में दी। इसके बाद उस दिन रात को उसकी पत्नी ने बेरी निवासी अपने भतीजे कुनाल व तरुण को उसके घर बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने उसे रात करीब साढ़े 11 बजे फंदे पर लटका कर मारने का प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने उसके सिर में चोट मारी। इसके बाद उसके गले में रस्सी डालकर उसे फांसी पर लटकाने लगे तो उसी समय उसके पिता शोर सुनकर जाग गए। उन्होंने उसे आवाज लगाई तो कुनाल व तरुण उसे छोड़कर भाग गए। उसके गले पर रस्सी का खिचाव होने के कारण वह बेहोश हो गया। उसके पिता ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, वहां से चिकित्सक ने उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी कुनाल व तरुण पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed