फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टेलीकॉम कंपनी की केबल ले गए चोर, सामान भी किया क्षतिग्रस्त

टेलीकॉम कंपनी की केबल ले गए चोर, सामान भी किया क्षतिग्रस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत जिले के राई में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एसआरएम विवि के पास से चोर टेलीकॉम कंपनी की केबल चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान कई उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में इंटरनेट और कॉलिंग सेवा भी प्रभावित हो गई थी। कंपनी के नोडल अधिकारी की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में टेलीकॉम कंपनियों ने इंटरनेट और अन्य सेवाओं के लिए केबल लगा रखी है। भारती एयरटेल कंपनी के चंडीगढ़ रीजन के नोडल अधिकारी ने शनिवार को थाना राई में शिकायत दी कि चोर उनकी कंपनी की केबल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर 31 जनवरी की शाम को केबल चोरी कर ले गए थे। चोरों ने एसआरएम विवि के पास से केबल चोरी की थी। इससे मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई। चोरों न केबल चोरी करने के साथ ही उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए। चोर पावर केबल जीपीएस किट, लैन केबल ले गए। इनकी कीमत करीब 2.65 लाख  रुपये है। चोरी व सामान क्षतिग्रस्त करने से कंपनी को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed