{"_id":"61fb899f4dc0167f062d42d8","slug":"sonipat1643874719","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली की सफाई को लेकर हुए झगड़े में बुजुर्ग महिला की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नाली की सफाई को लेकर हुए झगड़े में बुजुर्ग महिला की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत जिले के खरखौदा में गांव पाई में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़ा के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी होशियार सिंह व उसका बेटा राजीव उर्फ राजू है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
गांव पाई निवासी सुनील ने 2 फरवरी को पुलिस को बताया कि था बुधवार सुबह नौ बजे उसकी पत्नी पूजा पशु बाड़े से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। वह तथा उसकी मां भतेरी भी गली में आ गए थे। उसका पड़ोसी प्रदीप, उसका भाई राजू, उनकी मां प्रकाशी व पिता होशियार सिंह उसकी पत्नी पूजा के साथ झगड़ा कर रहे थे। प्रदीप ने उस पर लोहे के पाइप से हमला किया था और उसके भाई राजू ने उसकी पत्नी को लोहे के पाइप से पीटना शुरू कर दिया था। उसकी मां बीच-बचाव करने लगी तो होशियार ने उसकी मां को धक्का देकर नाली में गिरा दिया था, जिससे उसकी मां चोट लगने से बेहोश हो गई थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया था। सुनील का कहना है कि उनका पड़ोसियों संग नाली की सफाई का लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसमें ही उन पर हमला किया गया। पुलिस ने दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। खरखौदा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी होशियार सिंह व उसके बेटे राजू को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन