फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सिटी थाना क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोपी के परिजनों पर भी उसकी मदद का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
शहर की 21 वर्षीय युवती ने 2 जुलाई, 2021 को महिला थाना पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक से उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। उसके परिवार के लोगों ने भी उसकी मदद की। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। बाद में शादी करने से मना कर दिया था। युवती का आरोप था कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। युवती के बयान पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला थाना प्रभारी प्रोमिला ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। उसके परिजनों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed