फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नौकरी दिलाने के नाम से बीटेक के विद्यार्थी से 55 हजार 990 रुपये ठगे

नौकरी दिलाने के नाम से बीटेक के विद्यार्थी से 55 हजार 990 रुपये ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोई हुड्डा के एक बीटेक छात्र से नौकरी के नाम पर 55 हजार 990 रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि आरोपी ने उसे फोन कर झांसे में लिया। उससे पांच बार में यह राशि डलवाई गई। बाद में न नौकरी लगवाई और न रुपये वापस दिए। विद्यार्थी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव मोई हुड्डा निवासी सौरभ ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है। उसके पास नौकरी दिलाने के नाम पर 23 जनवरी को एक नंबर से फोन आया। उससे रजिस्ट्रेशन के 500 रुपये मांगे गए। उसके बाद 24 जनवरी को उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3990 रुपये मंगवाए और 25 को 10 हजार 500 रुपये सेलरी अकाउंट के मांगे। बाद में 27 को 20 हजार 500 व 28 जनवरी को भी 20 हजार 500 रुपये एक खाता नंबर में डलवाए। इसके बाद उसकी तीन मोबाइल नंबरों पर बात हुई। लेकिन अब आरोपी न नौकरी लगवा रहे और न उसके रुपये वापस दे रहे हैं। उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक मलिक का कहना है खाता नंबर और मोबाइल की डिटेल निकलवाकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed