{"_id":"61f8dd96cef7013a635f9842","slug":"sonipat1643699606","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर जेवरात, 50 हजार की नकदी व बाइक चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर में घुसकर जेवरात, 50 हजार की नकदी व बाइक चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव महमूदपुर में चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी से जेवरात 50 हजार की नकदी व आंगन में खड़ी बाइक चोरी कर ली। चोरों ने उसी कमरे में वारदात को अंजाम दिया, जिसमें महिला सो रही थी। वह सुबह उठी तो उसे सामान बिखरा हुआ मिला और बाइक गायब मिली। इसको लेकर उसने अपनी सास को सूचना दी। इसके बाद महिला की सास ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव महमूदपुर निवासी बिमला ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को उसका बेटा किसी काम से गुरुग्राम गया था। इस पर उसकी पुत्रवधू प्रिया उनके दूसरे मकान में सो गई थी। सुबह प्रिया उसके पास आई। उसने बताया कि जिस कमरे में वह सो रही थी, उसकी अलमारी का सामान उसे सुबह बिखरा हुआ मिला। उसमें से कुछ जेवरात व गैलरी में खड़ी बाइक गायब मिली। इसके बाद वह अपनी पुत्रवधू व बेटी के साथ कमरे में गई। बिमला के अनुसार जब उन्होंने सामान की जांच की तो अलमारी से तीन सोने की अंगूठी, एक चेन, 50 हजार रुपये व बाइक चोरी मिली। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन