{"_id":"61f3bea203ee7f5b001713fc","slug":"sonipat1643364002","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने 22 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिजली कर्मचारियों ने 22 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी
सोनीपत के बैठक करते बिजली कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। इंदिरा कॉलोनी स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने बैठक की। कर्मचारियों ने 22 को प्रदेशव्यापी और 23 व 24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। सर्कल सचिव रामनिवास दूहन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिसका एचएसईबी वर्कर्स यूनियन विरोध कर रही है। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। सरकार सरकारी कार्यालयों को निजी हाथों में सौंप रही है। सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को नहीं भरा जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारियों पर काम का ज्यादा बोझ डाला जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र व सिटी सब यूनिट के कर्मचारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट प्रधान अनिल कौशिक ने की और संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हरपाल सिंह भनवाला ने किया। इस दौरान सिटी सब यूनिट के सचिव सतीश चहल समेत अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।