फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मायके गई महिला तो बंद घर से 50 हजार रुपये व आभूषण ले गए चोर

मायके गई महिला तो बंद घर से 50 हजार रुपये व आभूषण ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव देवडू में बंद घर के ताले तोडक़र चोर 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त महिला अपने मायके गई थी। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची महिला ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव देवडू की रहने वाली सरिता खत्री ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी को अपने दो बच्चों को लेकर मायके पलवल के गांव जटौला गई थी। उसे रविवार को सूचना मिली कि उसके घर के ताले टूटे है। जिस पर वह अपने भाई आकाश को लेकर मायके से देवडू गांव में पहुंची। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। ताला गेट पर भी नहीं था। उसने अंदर जाकर देखा तो संदूक की कुंडी टूटी मिली। उसने देखा कि चोर संदूक के अंदर से 50 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण ले गए थे। उसने आसपास पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed