फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किसान की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

किसान की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने गांव निजामपुर-भावड़ के बीच शराब ठेका परिसर में किसान की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदेव गांव निजामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव निजामपुर निवासी परविंद्र खेतीबाड़ी करता था। 30 जून, 2021 की शाम को गांव से भावड़ के बीच नहर के निकट शराब ठेके पर गया था। जब वह ठेके से मजदूरों के लिए शराब लेकर चलने लगा तो इसी दौरान कार सवार दो हमलावर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परविंद्र को रोक लिया और फायर कर दिया था। उन्होंने एक गोली परविंद्र के सिर और दूसरी उसके सीने में मार दी थी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी जगदेव समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगदेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे रिमांड अवधि में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed