{"_id":"61de91eb20ecf0434e4ce0d2","slug":"sonipat1641976299","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों के घर फेंके गंदगी से भरे मटके","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियम 134ए : गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों के घर फेंके गंदगी से भरे मटके
स्कूल संचालक के घर पर कीचड़ से भरा मटका फेंकता युवक
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नियम 134ए के पत्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में दाखिला न मिलने से अभिभावकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए अभिभावकों ने मंगलवार देर रात दाखिला देने से इंकार करने वाले निजी स्कूल संचालकों के घर के बाहर गंदगी से भरे मटके फेंके। अभिभावकों ने कहा कि नियम 134ए को लेकर बच्चों का मजाक बनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी कोई ठोस करवाई नहीं कर रहे। जिस कारण उन्हें ठोस कदम उठाने पद रहे है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चो जल्द दाखिला नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने कहा कि पिछले 28 दिन से बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावक धक्के खा रहे है। निजी स्कूल दाखिला देने की हामी नहीं भर रहे। इसके बावजूद सरकार या प्रशासन कोई करवाई नहीं कर रहे। सरकार,प्रशासन व निजी स्कूल संचालकों से प्रताड़ित होते देख गुस्साए आक्रोशित अभिभावकों ने मंगलवार देर रात मटको में गंदगी भरकर 134 ए के दाखिले से मना करने वाले स्कूल संचालकों के घर गंदगी से भरे मटके फेंकें। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों को दाखिला नहीं मिल जाता तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।