फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी पूछकर सिपाही के खाते से निकाले 21248 रुपये

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी पूछकर सिपाही के खाते से निकाले 21248 रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में साइबर ठग खाकी वालों को भी ठगी का शिकार बनाने लगे हैं । ऐसा ही मामला गांव खानपुर कलां में सामने आया है। गांव खानपुर कलां के रहने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 21 हजार 248 रुपये निकालने का मामला सामने है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव खानपुर कलां के रहने वाले सुरजीत ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर, 2021 को उनके पास एसबीआई कस्टमयर केयर की तरफ से कॉल आई थी। कॉल करने वाले क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उससे ओटीपी नंबर पूछ लिया था। उससे ओटीपी नंबर पूछकर आरोपी ने खाते से 21 हजार 248 रुपये निकाल लिए। उसने ठगी करने वाले के बारे में पत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed