फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यात्रियों की संख्या कम होने के कारण कई रूटों पर नहीं चली बसें

यात्रियों की संख्या कम होने के कारण कई रूटों पर नहीं चली बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। दिल्ली में बिना पास प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिस कारण इस रूट पर चलने वाली बसों में सवारियों का टोटा बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ दो दिन से जारी बारिश के कारण बस अड्डे पर पहुंचने वाली सवारियों में भी करीब 50 फीसदी तक की कमी आई है। यही कारण है कि दिल्ली के साथ ही अन्य रूटों पर भी सवारियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद कम रही। सवारियां न होने के कारण कई रूटों पर बसें ही नहीं चलीं तो कुछ रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए।
विज्ञापन
हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन और रविवार पर अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बारिश के कारण अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से  यात्री संख्या कम होने के बावजूद हर आधे घंटे में बसों को रवाना किया गया।  दिल्ली में वीकेंड लॉडडाउन का ही  कारण है कि सुबह दिल्ली से आने वाली बस में महज 900 रुपये की ही टिकटें बिकी। सोमवार से यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed