{"_id":"61d6b442a7417c3d0b3d23ac","slug":"sonipat1641460802","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान का ताला तोडक़र नौ फोन व सेपरेटर मशीन चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मोबाइल की दुकान का ताला तोडक़र नौ फोन व सेपरेटर मशीन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के राठधना रोड स्थित मोबाइल की दुकान का शटर तोडक़र चोर नौ मोबाइल फोन व सेपरेटर मशीन चोरी कर ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव रोहट के रहने वाले सुनील कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसने राठधना रोड पर आईटीआई के सामने एसडी मोबाइल के नाम से दुकान खोल रखी है। वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह सुबह दुकान पहुंचा तो शटर टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो रिपेयरिंग के लिए आए नौ मोबाइल फोन चोरी मिले। चोर सैमसंग एमओआईएस, आईफोन-5, आईफोन-6, आईफोन-7, एमआई नोट-4 समेत नौ मोबाइल व एक सेपरेटर मशीन चोरी कर ले गए हैं। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन