{"_id":"61d55db39d08fc6310729527","slug":"sonipat1641373107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : डीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक, दाखिले की मांग को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियम 134ए : डीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक, दाखिले की मांग को लेकर किया हंगामा
डीईओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते अभिभावक
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला न मिलने से खफा अभिभावक बुधवार को डीईओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही डीईओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने बुधवार को सुबह पहले डीसी ललित सिवाच से मुलाकात की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद वह डीईओ कार्यालय पहुंचे और ताला जडक़र रोष जताया। अभिभावकों ने कहा कि जब तक बच्चों का दाखिला नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी ने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न देकर निजी स्कूल मनमानी कर रहे है। सरकार को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।